फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आज कर लें रुपयों का इंतजाम, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
आज कर लें रुपयों का इंतजाम, चार दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली पर आपकी जेब खाली न रहे, इसके लिए पहले ही इंतजाम कर लें। त्योहारों के चलते शनिवार से आगामी चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। एटीएम के भरोसे बैठना परेशानियां बढ़ा सकता है। दिवाली में छुट्टियों का संयोग ऐसा बना है कि बैंक की शाखाओं में चार दिन तक लेनदेन ठप रहेगा। ऐसे में नकदी की समस्या बन सकती हैं। 26 अक्तूबर को माह का चौथा शनिवार, 27 अक्तूबर को रविवार व दिवाली, 28 अक्तूबर को गोवर्धन और 29 अक्तूबर को भैयादूज का अवकाश पड़ रहा है। इस चलते बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। हालांकि बैंक प्रबंधकों ने त्योहार के दौरान एटीएम फुल होने और कैश की दिक्कत न होने का दावा किया है, लेकिन इससे पहले भी त्योहार पर एटीएम धोखा दे चुके हैं। ऐसे में रुपयों का इंतजाम पहले ही करना सही होगा। जिला अग्रणी बैंक मैनेजर विजय गांधी ने बताया कि सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि दिवाली के अवकाश से पहले एटीएम को फुल कर दिया जाए। रुपयों की उपलब्धता अधिक रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed