फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कूड़ा जलता पाए जाने पर डीएम ने दो अफसरों पर लगाया जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कूड़ा जलता पाए जाने पर डीएम ने दो अफसरों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम ने जिला पंचायत सभागार में पुलिस प्रशासन और नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान लगातार कूड़े कचरे में आग लगने के मामलों में रोकथाम नहीं कर पाने के चलते खुर्जा और बुलंदशहर नगर पालिका के ईओ पर जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्होंने अफसरों पर त्योहार के दौरान सभी व्यवथाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि सिर्फ ग्रीन पटाखे ही प्रयोग किए जाएं। पटाखों का प्रयोग रात 8 से 10 बजे तक ही होना चाहिए। लड़ी वाले पटाखों का प्रयोग किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा। मिलावटी दूध और मिठाई की जांच निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से ही की जाए। अनावश्यक किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाए। उन्होेंने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए अब सेटेलाइट से तस्वीरें ली जा रही है। इसलिए अब कोई छिपा नहीं रह सकता है। कूड़ा जलाने पर नियंत्रण न रख पानेे पर डीएम ने नगर पालिका खुर्जा और बुलंदशहर के ईओ पर पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि धरतेरस आने वाली है और लोग खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में घर से बाहर आएंगे। इसलिए जाम की समस्या भी बनेगी। इसको नियंत्रित किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी सीएचसी पर जलन रोकने संबंधी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ चिकित्सक भी ड्यूटी पर रहें। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वयं प्रेरित होकर दिल से ड्यूटी करेंगे तो कार्य अच्छा होगा। दीपावली पर जुआ खेलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करें, लेकिन किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा, एसपी रविंद्र कुमार, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed