फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

किसानों ने सिंघाड़े की खेती को बनाया आमदनी का जरिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अहमदगढ़ में खेत से सिंघाड़े निकालते किसान। - फोटो : BULANDSHAHR
किसानों ने सिंघाड़े की खेती को बनाया आमदनी का जरिया
विज्ञापन

अहमदगढ़। एक ओर जहां किसानों के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर उनकी आय दोगुनी करने का काम जारी रखे हुए है। वहीं, दूसरी ओर गांव अहमदगढ़ के किसानों ने परंपरागत खेती छोड़कर सिघाड़े की खेती को आमदनी का जरिया बना लिया है। किसानों का कहना है इस फसल से कम लागत में अधिक मुनाफा मिल जाता है। सिंघाड़े का रेट भी 20 से 25 रुपये प्रति किलो आसानी से मिल जाता है।
गांव अहमदगढ़ में सिंघाड़े की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि वह इस खेती को पिछले एक दशक पहले से करते आ रहे हैं। इस फसल को अधिकतर नहर किनारे के गांव वाले किसान ही कर रहे हैं। जब से उन्होंने परंपरागत खेती को छोड़कर सिंघाड़े की खेती करनी शुरू की है, तब से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है। अब उनकी देखादेखी में दूसरे किसान भी इस फसल में रुचि लेने लगे हैं। किसानों का कहना है कि धान, मक्का और अन्य फसलों को उगाने में अधिक खर्च आता है। जबकि सिंघाडे़ की खेती करने में एक बीघा में मात्र दो हजार रुपये की लागत आती है। सिंघाडे़ का दाम भी 20 से 25 रुपये प्रति किलो मिलने पर इस फसल से उन्हें 10 हजार से अधिक की प्रति बीघा आमदनी हो जाती है। जबकि दूसरी फसलों को उगाने के लिए इससे कम आमदनी होती है। सिंघाड़े की फसल करना किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। इस फसल को आवारा गोवंश आदि से भी नुकसान नहीं है। इस क्षेत्र में गांव मऊ, ढकनगला, पापडी, दारापुर, सैदगढ़ी, मोरजपुर, मुरादपुर आदि गांवों के किसान भी सिघाड़े की खेती में रुचि लेने लगे हैं।
विज्ञापन

बोले किसान...
सिंघाड़े की फसल परंपरागत फसलों से कम लागत में पैदा हो जाती है। इसमें लागत और मेहनत दोनों ही कम होती है। आमदनी अच्छी होने के साथ किसान की आर्थिक दशा में सुधार होता है। - किसान जयंती कश्यप।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सिंघाड़े की खेती करने से परहेज करते हैं, लेकिन इस खेती से किसान अधिक मुनाफा ले सकते हैं। इस खेती के लिए क्षेत्र से गुजर रही नहर भी किसानों को मददगार साबित हो रही है। किसान इस खेती को कर अधिक आमदनी कमा सकते हैं। - किसान संजय कश्यप।

अधिकतर किसान परंपरागत खेती को ही अहमियत देते हैं। जबकि किसानों को चाहिए कि वह दूसरी फसलों को भी अपनाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। सिंघाड़े की खेती करने में कम लागत आती है तो मुनाफा भी अधिक मिलता है। - अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed