फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पराली जलाने वालों पर सेटेलाइट से रखी जा रही नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पराली जलाने वालों पर सेटेलाइट से रखी जा रही नजर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के किसान सावधान हो जाएं। यदि अब उन्होंने धान की पराली जलाई तो उनका पता अफसर आसानी से लगा लेंगे। पराली जलाने पर दिल्ली में सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। अब तक जनपद में चार पराली जलाने की शिकायत दिल्ली से कृषि विभाग को प्राप्त हो गई है। विभागीय अफसरों ने बताए गए स्थान पर पराली जलाने वाले किसानों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ एनजीटी ने फसल अवशेष जलाने पर रोक लगा रखी है। साथ ही यदि कोई फसल अवशेष जलाता है तो उस किसान पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि फसल अवशेष जलाने से उठने वाले धुआं से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इससे कई तरह के रोग भी होते हैं। शासन के आदेश पर पिछले दिनों जनपद के किसानों को विभागीय अफसर चेतावनी जारी कर चुके हैं कि यदि किसी किसान ने पराली जलाई तो उस पर जुर्माना लगेगा। इसके बावजूद भी जनपद में पराली जलाने का सिलसिला जारी है। विभागीय अफसरों ने बताया कि किसानों द्वारा धान की पराली जलाने पर दिल्ली में सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। अफसरों ने किसानों से आह्वान किया है कि वह पराली न जलाए। उसका प्रयोग में ही नष्ट कर खाद के रूप में प्रयोग करें। पराली जलाने से भूमि के मित्र कीट मर जाते हैं और उर्वरा शक्ति भी कम होती है।
विज्ञापन

कोट =
धान की पराली जलाने पर दिल्ली में सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। दिल्ली से जनपद में अब तक अलग-अगल स्थानों पर पराली जलाने की जो चार शिकायत मिली हैं, उन स्थानों के साथ किसानों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed