{"_id":"5da8ac5c8ebc3e012f28210e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1866366198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल ने छठवीं क्लास की दो छात्राओं से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल ने छठवीं क्लास की दो छात्राओं से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शिकारपुर। नगर स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर कक्षा 6 की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर के मोहल्ला कोट कलां में एक पब्लिक स्कूल संचालित किया जा रहा है। बताया गया कि 14 अक्तूबर को स्कूल के प्रधानाचार्य ने कक्षा छह की दो नाबालिग छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उनके साथ गलत नीयत से छेड़खानी की। छात्राओं के घर पहुंचने पर गुमसुम हालत में देख परिजनों ने उनसे पूछताछ की। जिसके बाद छात्राओं ने घटना के संबंध में पूरी जानकारी परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि एक छात्रा के पिता की तहरीर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।