{"_id":"5da4ba9c8ebc3e017b4c0766","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1864344189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिलेगा गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिलेगा गैस कनेक्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आवास योजना के शहरी लाभार्थियों के जीवन में अंगीकार योजना के तहत परिवर्तन लाया जाएगा। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए डूडा शहरी क्षेत्र की ओर से कार्य योजना तैयार कर रहा है। इसके तहत प्रथम चरण के करीब 300 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसमे लाभार्थियों को गैस कनेक्शन के अलावा अन्य लाभ दिए जाएंगे।
केंद्र सरकार द्वारा दो अक्तूबर से अंगीकार यानि परिवर्तन को अपनाना योजना को शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। योजना में पीएम आवास बनने के बाद लाभार्थियों के जीवन में कई तरीके से परिवर्तन लाने की कोशिश की जा रही है। योजना के तहत लाभार्थियों के आवास निर्माण के बाद स्वस्थ समृद्ध जीवन शैली, पर्यावरण, जल संरक्षण, अपशिष्ट का विभाजन, पेड़ लगाकर ऊर्जा संरक्षण, धुआं मुक्त रसोई यानि सभी को गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अब तक हजारों लाभार्थियों को योजना की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इस निर्माण के शुरू होते ही इन लाभार्थियों के जीवन शैली में परिवर्तन की प्रक्रिया अंगीकार योजना के तहत शुरू की जाएगी।
------
अंगीकार योजना के तहत पीएम आवास के लाभार्थियों को अंगीकार योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
- आस मोहम्मद खान, पीओ डूडा