{"_id":"5da4bb558ebc3e01802eb5b9","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd186419896","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने को तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने को तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने को तैयारी शुरू
बुलंदशहर। दिवाली नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लगातार बसें चलती रहेंगी। इस दौरान लगातार ड्यूटी पर रहने वाले चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
बता दें कि बुलंदशहर डिपो में रोडवेज की करीब 110 बसें विभिन्न मार्ग पर चल रहीं हैं। अक्तूबर माह में दिवाली के साथ भैयादूज आदि के त्योहार लगातार पड़ेंगे। ऐसे में हर कोई अपने घर दिवाली मनाने जाएगा। इसलिए बसों की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए सभी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। यात्रियों को परेशानी न हो और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारी शुरू कर ली है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पवार ने बताया कि दिवाली से पूर्व रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। रोडवेज की बसें 25 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी और तीन नवंबर तक लगातार चलती रहेंगी। इस दौरान सभी चालक-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द रहेगी और लगातार ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि दिवाली पर किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए निगम ने अभी तैयारी करते हुए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।