फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अजगर निकलने के घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुगरासी क्षेत्र के जंगल मे पेड़ पर चढ़ता अजगर - फोटो : BULANDSHAHR
अजगर निकलने के घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन

बुगरासी। बुकलाना-बसीबांगर के जंगल में अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अजगर पर निगाह रखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना देने के कई घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को ले गई।

शुक्रवार को बुकलाना-बसीबांगर के जंगल में एक बाग में अजगर निकल आया। 10 फीट लंबे अजगर को देख अफरातफरी मच गई। अजगर किसी को अपना शिकार न बना ले इसे लेकर ग्रामीणों ने अजगर पर नजर रखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। काफी देर तक अधिकारियों ने फोन ही नहीं उठाया। जैसे-तैसे कर वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। इस बीच अजगर रेंगते हुए एक पेड़ पर चढ़ गया। सूचना के घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पूर्व में भी क्षेत्र के जंगल में कई बार अजगर निकल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed