फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बिना गार्डिंग बिजली के तार दे रहे मौत को न्योता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बिना गार्डिंग बिजली के तार दे रहे मौत को न्योता
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर व देहात क्षेत्रों के कई इलाकों में हाइटेंशन तारों के नीचे गार्डिंग नहीं लगी हुई है। जिसके कारण बड़ी दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। शहर के भीड़ वाले इलाकों में भी तारों के नीचे गार्डिग नहीं है।

पावर कारपोरेशन में एक नियम है कि व्यस्तम बाजार हो अथवा अन्य इलाका हाइटेंशन तारों के नीचे गार्डिंग लगाई जाती है। जिससे अगर कभी तार टूटे तो कोई बड़ा हादसा न हो पाए। लेकिन पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर व देहात क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में डाली गई हाइटेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग नहीं है। अगर कही है भी तो वह किन्हीं कारणों ने तारों के साथ एक सीध में हो गई है। मामन रोड, खुर्जा अड्डा रोड, साठा रोड, अस्पताल रोड, यहां तक कि नगर का सबसे व्यस्तम इलाका अंसारी रोड पर भी तारों के नीचे गार्डिंग नहंी लगी है। व्यापारियों ने बताया कि कई बार बिजली के अधिकारियों से इस बारे में वार्ता की है। लेकिन कोई सुनने को ही तैयार नहीं है। बता दें कि अंसारी रोड चौराहे पर ही बिजलीघर भी बना हुआ है। जहां से गुजरने वाले अधिकारियों की नजर आज तक इस पर नहीं पड़ी है। अस्पताल रोड निवासी राजीव ने बताया कि तारों के नीचे से निकलने में डर लगता है, कि कहीं टूटकर हमारे ऊपर ही न गिर जाए। हालात तो यहां तक खराब है कि जनपद का वीआइपी एरिया डीएम रोड पर भी कई स्थानों पर तारों के नीचे गार्डिंग नहीं है। हां कुछएक बड़े अधिकारियों के आवास के आसपास जरूर गार्डिंग लगवा दी गई वर्ना अन्य कहीं दिखाई नहीं देती है।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में नहीं है, वैसे नगर केे अधिकतर तारों के नीचे गार्डिग लगवाई गई है। अगर कही नहीं लगी हुई है तो गार्डिंग लगवा दी जाएगी।
- तरूण कुमार पाठक, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed