{"_id":"5d9cc8598ebc3e014950a423","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1860223168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और विभाग के संयुक्त छापे में पकड़ा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और विभाग के संयुक्त छापे में पकड़ा अवैध खनन
विज्ञापन

शिकारपुर/बुलंदशहर। खनन विभाग और पुलिस के संयुक्त छापे में शिकारपुर के एक गांव में मिट्टी का अवैध खनन करती जेसीबी और डंपर पकड़े गए हैं। खनन अधिकारी ने पकड़ी गई जेसीबी और डंपर को शिकारपुर थाने में सीज कर जमा करवा दिया है। डीएम के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है।
मंगलवार को सुबह करीब छह बजे खनन अधिकारी डा. दीपक कुमार को सूचना मिली कि शिकारपुर के गांव सरगांव में बड़े स्तर पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन अधिकारी तुरंत शिकारपुर पहुंचे और थाने में पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त छापे में गांव सरगांव में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए जेसीबी और एक डंपर मिला। चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि मौके पर तेजी के साथ मिट्टी का खनन किया जा रहा था। बताया कि वहां पर खनन करने का लाइसेंस भी नही मिला। जेसीबी और मिट्टी से लदे डंपर को खनन की टीम और पुलिस ने शिकारपुर थाने में सीज कर जमा करवा दिया है। बता दें कि प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी मिट्टी और बालू का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यह हाल तो तब है जब खनन विभाग अवैध खनन व बिना रॉयल्टी की गाड़ियाें को पकड़ने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।
-------
खनन अधिकारी को दिया सुरक्षाकर्मी
करीब डेढ़ माह पूर्व नगर क्षेत्र में अवैध खनन की गाड़ियां पकड़ने गए खनन अधिकारी डा. दीपक कुमार पर खनन माफिया ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। इसको देखते हुए डीएम ने सुरक्षाकर्मी तैनात किया था, लेकिन बाद में सुरक्षाकर्मी हटा दिया गया। अमर उजाला में सुरक्षाकर्मी हटाने की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को प्रशासन ने फिर से सुरक्षाकर्मी खनन अधिकारी को मुहैया करवा दिया है।
विज्ञापन
----------
एक माह पूर्व भी पुलिस ने पकड़े थे दो डंपर
शिकारपुर। करीब एक माह पूर्व में भी शिकारपुर थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने पहासू रोड से मिट्टी का खनन करते हुए दो डंपर पकड़े थे, जिन्हें सीज भी किया था। बता दें कि शिकारपुर में खनन की मिट्टी आसपास की कॉलोनी में भराव के लिए बेच दी जाती है। सूत्रों के अनुसार यह खनन शिकारपुर तहसील की शह पर की जा रही है। इससे राजस्व की पूरी तरह से हानि हो रही है।
--------
डीएम के निर्देशानुसार अवैध खनन करने वालों पर छापेमारी की जा रही है। मंगलवार को शिकारपुर क्षेत्र में मिट्टी खनन करते हुए जेसीबी और डंपर पकड़कर सीज किए गए हैं।
- डा. दीपक कुमार, खनन अधिकारी