फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने की जान देने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने प्रेम प्रसंग में परिजनों से हुए विवाद के बाद जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। युवती को गंभीरावस्था में निजी अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती मेरठ स्थित कालेज में बायोटेक की छात्रा है। बताया गया कि युवती का बुलंदशहर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को भी है। सूत्रों की मानें तो युवक के परिजन शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। पूर्व में भी युवती की अपने परिजनों से इस बात को लेकर विवाद हो चुका है। सोमवार रात भी युवती का इस बाबत अपने परिजनों से विवाद हुआ था। जिसके बाद युवती ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, अब युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस मामले में कोई शिकायत अभी थाने में नहीं दी गई है। देहात कोतवाल ने बताया की मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed