फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सीबीएसई कलस्टर वॉलीबाल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हुई संपन्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खालसा स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर वालीबॉल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में व? - फोटो : BULANDSHAHR
सीबीएसई कलस्टर वॉलीबाल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हुई संपन्न
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के खालसा स्कूल में विगत चार दिन से चल रही सीबीएसई कलस्टर वॉलीबाल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। इसमें अंडर-19 में एमएस पब्लिक स्कूल धनौरा और अंडर-17 में खालसा स्कूल की टीम अव्वल रही। इसी तरह अंडर-19 में एबीएम स्कूल हल्द्वानी और अंडर-17 में एसएस चिल्ड्रेन अकादमी मुरादाबाद की टीम उपविजेता बनी। इन टीमों को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पिछले चार दिन से खालसा स्कूल में सीबीएसई कलस्टर वॉलीबाल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जारी रही। इसमें उप्र के अलावा उत्तराखंड से आई टीमों ने भागीदारी की। सभी टीमों के बीच हुए मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अंडर-19 में एमएस पब्लिक स्कूल धनौरा और एबीएम स्कूल हल्द्वानी के बीच कड़ा मुकाबला और यह मैच एमएस पब्लिक स्कूल धनौरा की टीम ने 03-00 अंक से जीत लिया। इसी तरह अंडर-17 का फाइनल मुकाबला खालसा स्कूल बुलंदशहर और एसएए चिल्ड्रेन अकादमी मुरादाबाद की टीमों के बीच हुआ। इसमें खालसा की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 03-00 अंकों से हराकर जीत हासिल करने में सफलता पाई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एडीएम ई रविंद्र ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रवक्ता हरी शंकर शर्मा, सीबीएसई ऑब्जर्वर परिंदर चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. कुंज सिंह, के अलावा सरदार जोगेंद्र सिंह, बिग्रेडियर नगेंद्र सिंह, सरदार हरबंस सिंह, सरदार अजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed