{"_id":"5d8f9fb28ebc3e01506eedb8","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd185399982","type":"story","status":"publish","title_hn":"यश बैंक में आग से लाखों का नुकसान, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यश बैंक में आग से लाखों का नुकसान, मची अफरातफरी
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर स्थित यस बैंक में लगी आग के बाद निकलता धुआं।
- फोटो : BULANDSHAHR
यश बैंक में आग से लाखों का नुकसान, मची अफरातफरी
शिकारपुर। नगर के खुर्जा बस अड्डे के निकट स्थित यश बैंक की शाखा में शनिवार तड़के आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।
बता दें कि खुर्जा बस अड्डे के निकट यस बैंक की शाखा है। शुक्रवार को सभी स्टाफ काम खत्म होने के बाद बैंक बंद कर अपने घर लौट गया था। शनिवार सुबह करीब चार बजे नगर के कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से निकले थे। जब वह यस बैंक के निकट पहुंचे तो उन्हें अंदर आग लगती हुई व धुंआ निकलता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए। साथ ही बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से बैंक का अधिकतर फर्नीचर, कंप्यूटर व एसी आदि जलकर खाक हो गए। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान को आंका जा रहा है। हालांकि, अभी तक पूरी तरह से बैंक अधिकारी बैंक में हुए नुकसान का आकलन नहीं कर सके हैं।
-------
कंप्यूटर, फर्नीचर और एसी जल चुके हैं। कैश और जरूरी कागजात स्ट्रांग रूम में थे, जिन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। - सौरभ कुमार, बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
--------
आग लगने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि बैंक में आग शार्ट सर्किट होने के कारण लगी है।
- अवनीश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी