फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

साबरमती जाएंगे जनपद के 40 प्रधान और स्वच्छताग्राही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
साबरमती जाएंगे जनपद के 40 प्रधान और स्वच्छताग्राही
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुजरात स्थित साबरमती में दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह स्वच्छ भारत मिशन का आयोजन होगा। इसमें जनपद के 40 प्रधान और स्वच्छताग्राही भागीदारी करेंगे। शासन के आदेश पर विभागीय अधिकारियों ने गुजरात जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शासन ने आदेश जारी कर अवगत करवाया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशताब्दी पर गुजरात स्थित साबरमती पर स्वच्छ भारत मिशन का आयोजन होगा। 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा सरकार के बड़े नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा देश-विशेष से भी बड़ी संख्या में लोग भागीदारी करेंगे। इसमें शासन ने जनपद के प्रधानों और स्वच्छताग्राही को गुजरात भेजकर इस समारोह में भागीदारी करेंगे। इसके लिए शासन से जिला प्रशासन को न्यौता मिल गया है और इसमें जनपद के 40 ग्राम प्रधानों और स्वच्छताग्राही शामिल होंगे। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया समारोह की जानकारी मिल गई है। आदेश के तहत जनपद से 40 प्रधान और स्वच्छताग्राही को गुजरात भेजा जाएगा। ट्रेन में रिजर्वेशन न होने पर यह भी 29 सितंबर को बस से गुजरात को रवाना हो जाएंगे। जहां आयोजित होने वाले समारोह में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed