{"_id":"5d7bd9e68ebc3e01390a76db","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1843046162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन-पे की फर्जी आईडी बनाकर निकाले हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन-पे की फर्जी आईडी बनाकर निकाले हजारों रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन-पे की आईडी बनाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात के गांव सैमली निवासी उमेश कुमार पुत्र बेगराज सिंह ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। पीड़ित के अनुसार बीते दिनों वह नदी के पुल पर स्थित अपने परिचित की दुकान पर बैठा था तो वहां फोन-पे का आईडी बनाने वाले व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को फोन-पे का एक्जीक्यूटिव बताते हुए अपना नाम बिजेंद्र बताया। पीड़ित ने आरोपी बिजेंद्र से अपनी फोन-पे पर आईडी बनवाई। आरोप है कि आरोपी बिजेंद्र ने उसके मोबाइल पर फोन-पे की आईडी बनाने के दौरान उसमें अपना खाता संख्या भर दिया। अब पीड़ित उक्त आईडी से जो भी पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर करता है तो वह उसके खाते की बजाय आरोपी बिजेंद्र के खाते में जा रहे हैं। अब तक आरोपी बिजेंद्र के खाते में 28,400 रुपये जमा हो चुके हैं। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।