फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बस अड्डे पर बनेंगे स्तनपान कक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पुराना रोडवेज बस अड्डा। - फोटो : BULANDSHAHR
बस अड्डे पर बनेंगे स्तनपान कक्ष
विज्ञापन

बुलंदशहर। बस के इंतजार के दौरान डिपो में महिलाओं को अपने शिशुओं को स्तनपान कराने में परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़गा। परिवहन मंत्री ने महिलाओं की परेशानी को देखते हुए सभी परिवहन निगम के बस अड्डों पर स्तनपान कक्ष बनाने के निर्देश जारी किए हैं। परिवहन विभाग की नई पहल से महिलाओं को राहत मिलेगी। जनपद के बस अड्डे पर स्तनपान कक्ष बनाया जाएगा।
बता दें कि अभी तक उप्र परिवहन निगम के बस अड्डों पर महिलाएं बच्चों को दूध पिलाते समय हिचकती थी। इससे या तो बच्चे को भूखा रहना पड़ता था या फिर महिलाओं को खुले में बच्चे को दूध पिलाना मजबूरी बन जाता था। महिलाओं द्वारा बस अड्डों पर एक अलग से कक्ष महिलाओं के लिए बनवाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया था। अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिवहन मंत्री द्वारा उप्र परिवहन निगम के सभी बड़े बस अड्डों पर स्तनपान कक्ष बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनके बनने से महिलाओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन

------
बस का इंतजार करते समय मिलेगी राहत
जनपद के सिकंदराबाद, खुर्जा और बुलंदशहर डिपो के बस अड्डों पर यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, बस अड्डों पर खड़े रहने पर महिलाओं को अधिक परेशानियां होती थी। लेकिन अब बस अड्डों पर परिवहन निगम द्वारा स्तनपान कक्ष बनवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिससे सफर करने के दौरान बस का इंतजार करते समय बच्चों को स्तनपान कराने में महिलाओं को दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शासन द्वारा जारी आदेश अभी तक नहीं मिले हैं। बुलंदशहर जनपद में कितने बस अड्डों पर स्तनपान कक्ष बनाए जाएंगे इसकी जानकारी नहीं है। शासनादेश मिलते ही योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed