{"_id":"5d6ab4418ebc3e93bd107a36","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1834248182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल से पानी का दोहन होने से घट रहा बुलंदशहर का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल से पानी का दोहन होने से घट रहा बुलंदशहर का जलस्तर
विज्ञापन

शिकारपुर। क्षेत्र में गांव-गांव और घर-घर सबमर्सिबल लगाए जा रहे हैं। जिनसे भूमि से लगातार पानी का दोहन किया जा रहा है। जिसके चलते लगातार जलस्तर घटता जा रहा है। यदि भूमि से इसी तरह पानी का दोहन होता रहा तो आने वाले समय में पानी की एक एक बूंद के लिए लोगों को तरसना पड़ सकता है।
क्षेत्र में अंधाधुंध तरकी से सबमर्सिबल लगाए जा रहे हैं। जिनसे जमीन के अंदर से पानी लगातार खींचा जा रहा है। जिससे भूमि के अंदर जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसी वर्ष बारिश कम होने के कारण और पानी का अधिक दोहन होने के कारण जलस्तर 5 फुट तक घट गया है। बोरिंग मिस्त्री सूरज सैनी का कहना है कि जून से अब तक शिकारपुर क्षेत्र में पानी के जलस्तर में 5 फुट तक कमी आई है। लोग पानी के घटते जलस्तर की ओर चिंतित नहीं है। जानकारों का कहना है की सबमर्सिबल पंप से इसी तरह पानी का दोहन जारी रहा तो आने वाले समय में जल्दी ही जल संकट खड़ा हो जाएगा और लोगों को पीने तक का पानी नसीब नहीं होगा। वहीं जलस्तर घटने से नलकूप सूख रहे हैं। किसान अजय शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बबली त्यागी, राजू चौधरी, सतीश चौधरी आदि ने बताया कि पानी का जलस्तर लगातार गिर रहा है। जिससे नलकूप की मोटर पंप पानी नहीं खींच पा रहे हैं। मजबूरी में किसानों को सबमर्सिबल पंप लगाने पड़ रहे हैं।