{"_id":"5d6ab38c8ebc3e013d6508f6","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd183420649","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, एक प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, एक प्रस्ताव पास
विज्ञापन

बुलंदशहर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आयोजित हुई। जिसमें हंगामों के बीच दस में से सिर्फ एक ही प्रस्ताव पास हो पाया। बैठक के बीच एएमए और जिपं सदस्य एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। वहीं, हंगामे के बीच जिला पंचायत की दुकानों का मामला प्रमुखता से उछला।
ओमवीर सिंह के अध्यक्ष बनने केे बाद शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पहली बोर्ड की बैठक का आयोजन हुआ। सत्रह मिनट लेट शुरू हुई बैठक के शुरूआत से ही हंगामा होता रहा। लोगों को उम्मीद थी कि बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पास किए जाएंगे, लेकिन दस में से सिर्फ एक प्रस्ताव पर ही सहमति बन पाई। पहला प्रस्ताव चार जुलाई की कार्यवृत्त की पुष्टि पर विचार करना था, जिस पर जिला पंचायत सदस्य अखिल कुमार ने विरोध किया। जिसका सभी ने समर्थन किया। जनसुनवाई से प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति पर विचार करने की बात की। सुनील चरौरा और पंकज ने जिला पंचायत मॉल के बाहर की दुकानों की नीलामी पर आपत्ति उठाई। जिसको लेकर माहौल गर्मा गया। उनका आरोप है कि दुकानों को गलत तरीके से आवंटित किया गया है, लेकिन एएमए ने हाईकोर्ट का हवाला देकर शांत किया। इसमें जिला निधि से अपर मुख्य अधिकारी व अध्यक्ष कक्ष उच्चीकरण करने पर सबने मेज थपथपाकर अपनी सहमति जताई। इसके अलावा जिला पंचायत की ओर से हाईकोर्ट में एक नया वकील रखने की मांग सदस्यों द्वारा की गई। सदस्यों ने वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा और उपस्थित सभी विधायक व सांसद भोला सिंह से जिला पंचायत का बजट करीब 40 करोड़ करवाने की मांग की। जिस पर मंत्री, सांसद व विधायकों ने विकास में कमी न आने पाए इसके लिए 60 करोड़ की योजना बनाने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य रेनू चौधरी और अलका शर्मा ने गांवों मे जल्द से जल्द विकास कराए जाने की मांग अध्यक्ष से की। एएमए रनमत सिंह ने कहा कि जो मॉल बनाया गया था उसकी दो मंजिल कॉंप्लेक्स के रूप में और जो फ्लैट बनाए गए थे वह कर्मचारियों के लिए बनने की बात की, जिसका सदस्यों ने विरोध किया। मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर कोई भी काम जिला पंचायत में नही किया जाएगा। दो साल से विकास कार्य नही हुए हैं, इसलिए सभी सदस्यों को काम दिया जाएगा। इस अवसर पर सांसद भोला सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, खुर्जा विधायक विजेंद्र खटीक, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र यादव, सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा समेत करीब 50 जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।