फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

स्कूल में बिगड़ी बच्चों की हालत, प्रधानाचार्य भी चपेट में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर। स्याना के सीएचसी में उपचार के दौरान मौजूद छात्र/छात्राएं - फोटो : BULANDSHAHR
स्कूल में बिगड़ी बच्चों की हालत, प्रधानाचार्य भी चपेट में
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। स्याना क्षेत्र के गांव मांकड़ी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं के हाथ पैर और शरीर में अचानक जलन होने लगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य भी इसकी चपेट में आए गए। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया और तत्काल 102-108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा प्रधानाचार्य समेत सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रधानाचार्य का कहना है कि विद्यालय की दीवारों में सीलन के चलते एलर्जी (सकेबीज) बीमारी से बच्चों की हालत बिगड़ी है। जिन्हें सीएचसी में उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया।
गांव मांकड़ी में बुधवार को करीब 52 छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। थोड़ी देर में सभी के हाथ पैर और शरीर में जलन होने लगी। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की तो वो भी संबंधित बीमारी के शिकार हो गए। प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना स्याना सीएचसी और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही 102 और 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और छात्र-छात्राओं और प्रधानाचार्य व शिक्षक को लेकर सीएचसी आई। जहां सभी को भर्ती कर उपचार किया गया। बाद में स्वास्थ्य में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

---------
बच्चों को देखने पहुंचे लोग और परिजन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों में फैली बीमारी की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं, एक साथ स्कूल के सभी बच्चों और शिक्षकों के सीएचसी में भर्ती होने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ सीएचसी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पूर्व में भी हो चुके हैं छात्र-छात्राएं शिकार
इससे पूर्व भी कई बार बच्चों को ये बीमारी हो चुकी है। प्रधानाचार्य निर्देश कुमार ने 22 अगस्त को छात्र-छात्राओं में एलर्जी होने की शिकायत एसडीएम और सीएचसी प्रभारी समेत एबीएसए को दी थी। इस पर प्रशासनिक अफसरों ने विद्यालय में एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया था। लेकिन बुधवार को फिर छात्र-छात्राएं बीमारी की चपेट में आ गए।
--------
समय से नहीं पहुंचती एंबुलेंस तो बिगड़ सकते थे हालात
एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सचित त्यागी ने बताया कि सूचना मिलते ही सीएचसी पर खड़ी सभी एंबुलेंस को विद्यालय पर भेजा गया। जिसमें 102 और 108 सेवा की एंबुलेंस शामिल रही। बताया कि यदि विद्यालय पहुंचने में देर हो जाती तो बच्चों में बीमारी फैल सकती है। जिससे समय रहते सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

--------
यह सकेबीज नामक बीमारी है। जो कीट और माइट्स के कारण होती है। अस्पताल पहुंचे सभी छात्र-छात्राओं को उपचार के बाद सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
- डॉ. एके भंडारी, सीएचसी अधीक्षक
---------
मामला संज्ञान में है। समस्या को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश कर दिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं को बीमारी हुई है, उन सभी को सरकारी अस्पताल से दवा दिलवा दी गई है। फिलहाल सभी छात्र-छात्राएं स्वस्थ्य हैं।
- अंबरीष कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed