{"_id":"5d66c3558ebc3e01557e5440","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd183263927","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी आए और अपने साथ जाम ही जाम लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी आए और अपने साथ जाम ही जाम लाए
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर एक मैरिज होम के बाहर राज्यमंत्री अनिल शर्मा के स्वागत के दौरान सड़क पर लगा जाम।
- फोटो : BULANDSHAHR
मंत्री जी आए और अपने साथ जाम ही जाम लाए
बुलंदशहर। नगर में मंत्री जी क्या आए पूरे नगर की ट्रैफिक व्यवस्था ही चरमरा गई। कहीं जाम में एंबूलेंस फंस गई तो कहीं रिक्शों में बच्चे और कहीं बच्चों से भरी स्कूल बस को घंटों जाम में फंसे देखा गया। वहीं, भूड़ चौराहे पर मंत्री जी के आगमन पर कई किमी तक वाहनों की कतार लगी रही, जिससे लोग परेशान रहे।
बुधवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री बनने के बाद पहली बार नगर में अनिल शर्मा का आगमन हुआ। कालाआम चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने पहुंचने के दौरान मंत्री जी के काफिले के चलते चौराहा चोक सा हो गया। चौराहे के सभी रास्ते बंद होने से लोग घंटों तक फंसे रहे। जाम में काफी देर तक एक सरकारी एंबुलेंस फंसी रही। इसके चलते मरीज और तीमारदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ गया। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही बस घंटों जाम में फंसी रही। भीषण गर्मी में बस में सवार बच्चे उबल गए। काफिला जब अंसारी रोड पहुंचा तो वहां भी कमोवेश यहीं हालत रही। चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घंटों मशक्कत के बाद ही पुलिस ने रास्ता खुलवाया। अंत में जब काफिला भूड़ चौराहा स्थित मैरिजहोम पर पहुंचा तो वहां पहले से ही आधी सड़क घेरकर ढोल बजा रहे कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाले रास्ते को बंद कर रखा था। दोनों तरफ एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस और टीएसआई राना ने बामुश्किल जाम खुलवाया।
-------
दबी जुबान से लोगों ने परेशानी की बयां
बुलंदशहर। भूड़ चौराहे पर आते जाते लोग दबी जुबां से कह रहे थे कि मंत्री का स्वागत करो लेकिन किसी को परेशान क्यों किया जा रहा है। जाम में बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।