फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एमडीएम में मिली गड़बड़ी पर एक शिक्षक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एमडीएम में मिली गड़बड़ी पर एक शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील में गड़बड़ी मिलने पर भी शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बीएसए ने एमडीएम में मिली गड़बड़ी पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया तो दो शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए थे। इस कड़ी कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया गया कि लखावटी ब्लॉक के एबीएसए ने पिछले दिनों गांव जोट स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। यह स्कूल संविलियन है। निरीक्षण के दौरान स्कूल में एमडीएम मेन्यू के अनुसार नहीं बन रहा था और तमाम तरह की गड़बड़ी पाई गई थी। एबीएसए की जांच रिपोर्ट मिलने पर बीएसए ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस स्कूल के प्रधान अध्यापक उमेश चंद शर्मा को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, मंगलवार को बीएसए ने स्वयं स्याना क्षेत्र के गांव बिरौली वासुदेवपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर एमडीएम वितरण का रजिस्टर पूरा नहीं मिला और ड्रेस वितरण न किए जाने सहित कई तरह की खामियां मिली। इस पर बीएसए ने प्रधान अध्यापक सलीम अख्तर की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। बीएसए ने इस दौरान शेरपुर गढ़वा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया और यहां भी तमाम तरह की गड़बड़ी पाई गई। इस पर प्रधान अध्यापक गायत्री के वेतन वृद्धि पर भी रोक लगाने के बीएसए ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि स्कूलों में किसी भी तरह की कमी और गड़बड़ी मिलने पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed