फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

स्याना प्रकरण: आरोपियों की जमानत के खिलाफ अपील करेंगी दिवंगत कोतवाल की पत्नी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्याना प्रकरण: आरोपियों की जमानत के खिलाफ अपील करेंगी दिवंगत कोतवाल की पत्नी
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना हिंसा के दौरान गोली लगने से कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी रजनी और पुत्र श्रेय प्रताप ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जेल से छूटने पर आरोपियों का फूलमाला से स्वागत करने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही बवाल के आरोपियों की जमानत निरस्त कराने के लिए अपील करने की बात कही। एसएसपी ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बता दें कि तीन दिसंबर 2018 को स्याना थाना की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी को लेकर हुए बवाल के दौरान तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। साथ ही चिंगरावठी निवासी एक युवक की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे दिवंगत कोतवाल की पत्नी रजनी सिंह अपने पुत्र श्रेय प्रताप के साथ बुलंदशहर एसएसपी से मिलने पहुंचीं। बताया गया कि इस दौरान उन्होंने एसएसपी से आरोपियों की जमानत को लेकर बातचीत की। एसएसपी ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। रजनी सिंह ने कहा कि वह अपने पति को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने जेल से छूटने पर आरोपियों का फूल माला से स्वागत करने पर अफसोस जताया और आरोपियों की जमानत निरस्त कराने को अपील करने की बात भी कही। उन्हाेंने कहा कि उन्हें पुलिस की ओर से सुरक्षा मिली हुई है, उन्हें खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed