फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बैराज पर गंगा नदी में उफान, खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा जलस्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बैराज पर गंगा नदी में उफान, खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा जलस्तर
विज्ञापन

नरौरा। गंगा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ते हुए खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अभियंता गंगा नदी के तटबंधों का दौरा कर उनके पूर्ण मजबूत होने का दावा कर रहे हैं। एसडीएम डिबाई ने तहसील क्षेत्र के गंगा से सटे क्षेत्र का दौरा कर इन ग्रामों के लेखपालों को संबंधित ग्रामों में कैंप करने के निर्देश दिए हैं।
नरौरा गंगा बैराज पर गंगा नदी में मंगलवार तड़के से जलस्तर लो फ्लड को पार कर मध्यम फ्लड की श्रेणी में पहुंच गया है। सिंचाई विभाग नरौरा हेड वर्क्स के एसडीओ जुल्फिकार खान ने बताया कि बैराज पर मंगलवार की सुबह कुल पानी की आवक 134072 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो रही थी। जो कि सांय चार बजे बढ़ कर 169991 क्यूसेक प्रति सेकंड पर पहुंच गया है। जल स्तर में निरंतर वृद्धि बनी हुई है। सोमवार की सांय को बिजनौर बैराज से नदी में छोड़ा गया साढे़ तीन लाख क्यूसेक पानी के रात्रि में जल स्तर के और बढ़ते हुए सुबह तक खतरे के निशान पर पहुंचने की संभावना है। जेई हेड वर्क्स गजेन्द्र सिंह ने बताया कि बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 156436 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की निकासी की जा रही है। जबकि एलजीसी में 7039 व पीएलजीसी नहर में 6516 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

-------
एसडीएम ने गंगा किनारे के ग्रामों में किया दौरा, लेखपालों को गांव में कैंप करने के निर्देश
नरौरा। एसडीएम डिबाई संजय कुमार सिंह ने कर्णवास से लेकर राजघाट, नरौरा व रामघाट इलाके के गंगा नदी से सटे क्षेत्र का मंगलवार को दौरा किया। रामघाट खादर क्षेत्र के ग्राम तारा सिंह की मढैया व झंडू सिंह के घेर में पहुंच कर तहसील प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा नदी से सटे क्षेत्र के लेखपालों को अपने ग्रामों में कैंप कर गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखते हुए प्रशासन के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
तटबंध सुरक्षित होने का दावा
नरौरा। सिंचाई विभाग के एसडीओ जुल्फिकार खान ने बताया कि अभियंता दल ने गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए गंगा नदी के तट बंधों का दौरा किया है। सभी तटबंध सुरक्षित है। गत माह में तटबंधों की मरम्मत का कार्य कराया जा चुका है। सिंचाई विभाग हेड वर्क्स से बुलंदशहर के अलावा बदायूं, संभल सहित गंगा से सटे जनपदों के प्रशासनों को सूचना दे दी गई है। रामघाट खादर क्षेत्र के ग्राम झंडू सिंह के घेर व तारा सिंह की मढैया में डेंजर फ्लड होंने पर पानी आबादी क्षेत्र की ओर आने की आशंका है।

--------
राजघाट में कटान रोकने का कार्य जारी
नरौरा। गंगा नदी में तेज बहाव के कारण राजघाट में गंगा के किनारों पर हो रहे भारी कटान को रोकने के लिए राजघाट में मंगलवार को डेनेज खंड प्रथम मेरठ के द्वारा बम्बू क्रेट स्टड लगाकर कटान रोकने का कार्य जारी रहा। राजघाट में कटान के कारण गंगा आश्रम पार्क के निकट बनी पुलिया पूरी तरह कटान के कारण गिर गई है। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को राजघाट में कटान रोकने के चल रहे कार्य का जायजा लिया और अभियंताओं से बातचीत की। ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि गंगा के किनारे लगी अस्थाई दुकानों को बढ़ते जलस्तर के कारण वहां से हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed