{"_id":"5d5c31cb8ebc3e6c160782f4","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1826545150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर में इजाफा, आबादी की ओर बढ़ीं गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर में इजाफा, आबादी की ओर बढ़ीं गंगा
विज्ञापन

अनूपशहर। हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से पानी छोड़े जाने के साथ ही गंगा के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। गांव बच्चीखेड़ा, नबाबपुर उर्फ धर्मपुर, तोरई, सिरोरा, हसनपुर, शेरपुर , रूढ़बांगर के खेतों में गंगा बह रही है। गंगा भृगुक्षेत्र आश्रम के नीचे गंगा पहुंच गई है। इससे आश्रम में पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
अनूपशहर कस्बे में रानी घटिया से कुंजघाट तक के सीवर के मेनहोल भी गंगा की जद में आ गए हैं। कुंजघाट व लाल महादेवघाट से गंगा आबादी की ओर बढ़ रही हे। इससे लोगों को पानी में होकर घाट व घरों में जाना पड़ रहा है। बबस्टरगंज घाट पर आरती स्थल पर जो दुकानें लगी हुई हुई थीं उन्होंने भी अपने तख्त हटा लिए हैं। पानी शनि व गंगा मंदिर तक आ गया है। घाट भी अब जलमग्न हो गए है। एसडीएम सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि तहसील परिसर में एक माह से बाढ़ कंट्रोलरूम बना हुआ है। जिसका मोबाइल नंबर 8171325954 है। अनूपशहर, अहार व सिरौरा में बाढ़ नियंत्रण चौकियां स्थापित की गई हैं। लेखपालों को गंगा खादर के गांवों में सतर्क नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को रात में गंगा की ओर जाने से मना किया गया है।