{"_id":"5d4c699f8ebc3e6c9874a133","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd181933030","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल के पास चीनी 20 करोड़ की, किसानों का कर्ज 49.12 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल के पास चीनी 20 करोड़ की, किसानों का कर्ज 49.12 करोड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। वेव शुगर मिल पर जनपद के करीब आठ हजार किसानों का 49.12 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। जबकि चीनी मिल के पास मात्र 20 करोड़ की चीनी है। साथ ही करीब आठ करोड़ विदेश में बेची गई चीनी का पेमेंट आने का इंतजार है। हालांकि मिल अफसर जल्द भुगतान की बात कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि बाकी राशि कहां से आएगी।
बता दें कि वेव शुगर मिल ने पिछले पेराई सत्र में किसानों से जो गन्ना खरीदा था उसमें से अभी भी 49.12 करोड़ की राशि बकाया चल रही है। यह राशि नहीं मिलने पर गन्ना किसानों के साथ किसान नेता चेतावनी दे चुके हैं कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर शासन और प्रशासन ने मिल को भुगतान करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया है। जबकि इस समय मिल की ओर से किए जाने वाले भुगतान की बात की जाए तो अभी कोई खास तैयारी नहीं है। बताया गया कि मिल में इस समय 20 करोड़ की चीनी है। जबकि करीब आठ करोड़ की चीनी विदेश में बेची गई और उसका भी अभी भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह राशि करीब 28 करोड़ रुपये बनती है जबकि शेष राशि कहां से आएगी। इसे लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है कि यदि मिल ने समय पर भुगतान नहीं किया तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी का कहना है कि मिल से हरहाल में निर्धारित समय पर बकाया गन्ना भुगतान करवाया जाएगा।
------------
किसानों का जो मिल पर बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। उसका जल्द भुगतान किया जाएगा। इसके लिए चीनी बेचने के साथ विदेश में बेची चीनी का पेमेंट लेने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही शेष राशि शासन से साफ्ट लोन लेकर या फिर कंपनी जारी कर किसानों का भुगतान करेगी।
विज्ञापन
- बीएस चौहान, जीएम, वेव शुगर मिल, बुलंदशहर