फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पुलिस के उत्पीड़न से परेशान लोग ‘पलायन को मजबूर’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
उत्पीड़न से परेशान लोग पलायन को मजबूर
विज्ञापन

बुलंदशहर। अरनिया थाना पुलिस व दबंगों के उत्पीड़न से परेशान एक पक्ष के लोग अब गांव से पलायन करने का मन बना रहे हैं। आरोप है कि पुलिस व दबंगों के खौफ के कारण पीड़ित न तो खेत पर जा रहे हैं और न ही बैंक व बाजार के काम कर पा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने डीएम को पत्र भेजकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही न्याय न मिलने पर पलायन को विवश होने की बात कही गई है।

अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नायसर निवासी अतेंद्र सिंह, आकाश, विष्णु, मनवीर, महा सिंह, दिनेश, लखमी आदि मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचे और जिलाधिकारी व एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र आईजीआरएस के माध्यम से भेजा। जिसमें उन्होंने बताया कि गत 23 मई को गांव में ही क्रिकेट खेलने को लेकर गांव के दबंगों ने उन पर हमला कर दिया था। मामले में पुलिस व चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बल्कि थाना प्रभारी मामले में फैसले का दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर पीड़ित पक्ष को पुलिस ने झूठे मुक दमे में फंसाने की धमकी भी दी थी। पीड़ितों ने मामले में गत 21 जून को आरोपी भरतिया, जानू शर्मा, किट्टू, गोलू, कलुआ, योगी ठाकुर, नवीन शर्मा, प्रताप, अंकित, विकास, शिवम, बल्लू, धन्नू व विजय के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर अरनिया थाने मे एससी एसटी व अन्य जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब पुलिस मामले में आरोपियाें से साठगांठ कर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ ही पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। पीड़ित पक्ष ने डीएम व एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही न्याय न मिलने पर पीड़ितों ने कहा कि वह पलायन करने पर विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed