{"_id":"5d3600038ebc3e6c926ac5f2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd180743681","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पत्नी की फर्जी आईडी बनाकर कर रहा बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पत्नी की फर्जी आईडी बनाकर कर रहा बदनाम
विज्ञापन

बुलंदशहर । फेसबुक पर पत्नी की फर्जी आईडी बनाकर मैसेज वायरल कर तरह-तरह चारित्रिक आरोप लगाते हुए पति बदनाम कर रहा है। पति ने उसके मोबाइल नंबर भी पोस्ट कर दिए हैं। ऐसे में लोग उसे फोन कर परेशान कर रहे हैं। दहेज का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण पति समझौते का दबाव बनाने के लिए यह हरकत कर रहा है। फर्जी आईडी की जानकारी मिलने के बाद से पत्नी सदमे में है। पीड़िता ने पति के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे छोड़ दिया। दहेज को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। अब पति मामला वापस लेने के लिए उस पर दबाव बना रहा है। आरोप है कि उसके पति ने एक फर्जी आईडी बना डाली। उस आईडी पर फोटो व डिटेल पत्नी की है, सिर्फ नाम दूसरा है। पत्नी को बदनाम करने के लिए उसपर चारित्रिक लांछन लगाने के लिए अश्लील मैसेज वायरल कर रहा है। यही नहीं पति ने उसका मोबाइल नंबर तक फेसबुक आई डी में सार्वजनिक कर दिया है। ऐसे में लोग उसके नंबर पर फोन कर परेशान कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने जब फेसबुक खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पति की इस हरकत से उसे सदमा लगा है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसएसपी ने साइबर सेल विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।