{"_id":"5d3358d98ebc3e6d08069b2a","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1806090122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसएसपी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसएसपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

नरौरा/रामघाट/शिकारपुर। कांवड़ मेले के मद्देनजर शनिवार को डीएम व एसएसपी ने रामघाट गंगा तट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सफाई व्यवस्था और दुरुस्त किए जाने और कांवड़ मेले तक गंगाघाट पर नियमित सफाई कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।
कांवड़ मेले को लेकर गंगा घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी एन कोलांचि रामघाट पहुंचे। रामघाट में जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था देखने के बाद ग्राम प्रधान को सफाई व्यवस्था और दुरुस्त कराने एवं गंगाघाट पर नियमित एक कर्मचारी लगाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान के पति लक्ष्मीनारायण ने गंगा नदी द्वारा किए जा रहे कटान के बारे में जिलाधिकारी को बताया। इस पर डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कटान रोकने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। गंगा सेवा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने जिला पंचायत द्वारा मेलों पर कोई कार्य नहीं कराए जाने एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज मित्तल ने रामघाट नहर पुलों के रास्ते पर टूटी सड़क की मरम्मत कराने को ज्ञापन अधिकारियों को दिया। इसके अलावा एडीएम रविन्द्र कुमार, एसडीएम मनोज कुमार व डीपीआरओ अमरजीत सिंह राजघाट पहुंचे और मेला व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम रविन्द्र कुमार ने गंगा घाट पर प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान के पति ओमवीर सिंह ने गंगा नदी में हो रहे कटान से गंगा गांव की आबादी से सट कर बहने के कारण क्षति होने की आशंका जताई। इस पर अधिकारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने राजघाट गोशाला का भी निरीक्षण किया। शिकारपुर में भी जिलाधिकारी और एसएसपी ने गांव बरासऊ स्थित शिव मंदिर का निरीक्षण किया और डीपीआरओ को सड़क की मरम्मत और सफाई व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश दिए।