{"_id":"5d30b5d28ebc3e6ced373b2c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1804686127","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का 31 अगस्त तक होगा बकाया गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का 31 अगस्त तक होगा बकाया गन्ना भुगतान
विज्ञापन
किसानाें का 31 अगस्त तक होगा बकाया गन्ना भुगतान
बुलंदशहर। गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। शासन का आदेश है कि 31 अगस्त तक सभी चीनी मिल किसानों के बकाया गन्ना का भुगतान कर दें। खास बात यह है कि सभी मिलों ने भुगतान करने की शासन को कार्ययोजना भी दे दी है। अफसरों ने दावा किया कि बकाया गन्ना भुगतान में जनपद बुलंदशहर प्रदेश में पहले नंबर पर है।
जनपद में गन्ना किसानों की संख्या 1.20 लाख से अधिक है। इन किसानों का गन्ना जनपद की अनामिका, साबितगढ़, अनूपशहर और वेव शुगर मिल के अलावा दूसरे जनपदों की चार और मिलों द्वारा खरीदा जाता है। इन मिलों पर जनपद के किसानों का 250 करोड़ से अधिक बकाया है। हालांकि वेव शुगर मिल ने 1.81 करोड़, अनामिका ने 6.54 करोड़ और साबितगढ़ ने 4.29 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान कर दिया है। भुगतान करने में सबसे पीछे वेव शुगर मिल है। बताया गया कि शासन ने चीनी मिलों से भुगतान के लिए कार्ययोजना मांगते हुए साथ ही आदेश दिया है कि किसानों का 31 अगस्त तक बकाया भुगतान कर दिया जाए। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि सभी मिलों ने शासन और विभाग को भुगतान करने की कार्ययोजना उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद बकाया गन्ना भुगतान 74.5 फीसदी करने के साथ प्रदेश में नंवर वन पर है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों का जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।