फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
चचेरे देवर ने साथियों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के साथ उसके दो चचेरे देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसे घर से निकालने की कोशिश करते हुए मारपीट भी की। पीड़िता की तहरीर पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जंाच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत मंगलवार देर शाम को वह अपने घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान पास ही में रहने वाला उसका चचेरा देवर देवेश और लव घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। साथ ही आरोपियाें ने पीड़िता को कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में आरोपी लव व देवेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष से घर खाली कराए जाने का पुराना विवाद चल रहा है। मामले में जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed