{"_id":"5d2e12288ebc3e6ce559bb98","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1803290175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी
विज्ञापन
कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी
बुलंदशहर। जनपद के कॉलेजों में यूजी की बीए, बीएससी और बीकॉम आदि प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। प्रवेश के लिए कॉलेजों में लगातार छात्र-छात्राएं पहुंच रही हैं। साथ ही वह अपना प्रवेश कर राहत की सांस भी ले रहे हैं।
बता दें कि विवि की ओर से प्रवेश के लिए दो कटऑफ जारी की थी। इसके बाद शेष सीटों पर कॉलेजों को प्रवेश करने के लिए ओपन मेरिट जारी करने के आदेश जारी किए थे। इसके तहत कॉलेजों ने पूर्व में पहली ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश किए गए। इसमें प्रवेश पूरे होने के बाद एडेड कॉलेजों में चंद सीट बची। जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शेष सीटों की संख्या ज्यादा रही। इन सीटों प्रवेश के लिए विवि के आदेश पर कॉलेजों ने सोमवार को दूसरी ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत दूसरे दिन मंगलवार को भी कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान मेरिट में शामिल प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करवाया। बताया गया कि इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 19 जुलाई तक का समय मिलेगा। गौरी श्ंाकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि प्रवेश के लिए कॉलेजों की ओर से जारी की गई दूसरी ओपन मेरिट में शामिल अधिकतर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिए हैं। अब कुछ ही कॉलेजों में चंद सीट बची हैं और उन पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।