फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

18 लाख की लागत से जनपद में बनेंगे तीन आंगनबाड़ी केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
18 लाख की लागत से जनपद में बनेंगे तीन आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में 18 लाख की लागत से तीन आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इनके निर्माण को पूरा करने के लिए विभाग ने निविदाएं भी मांग ली हैं। अफसराें का दावा है कि इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।

प्रभारी सीडीओ एवं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सर्वेश चंद ने बताया कि पिछले दिनों शासन से जनपद में तीन आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के आदेश जारी किए थे। इसके साथ ही इनके निर्माण को 18 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी थी। यह आदेश मिलने पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए शिकारपुर क्षेत्र के गांव रंगपुर, पहासू क्षेत्र के गांव बनैल और बीबीनगर क्षेत्र के गांव तेजगढ़ी सैदपुर को चिन्हित किया गया। साथ ही इस कार्य को पूरा करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके लिए शासन से जारी राशि को भी इसी विभाग के हवाले कर दिया गया। तीनों आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य करवाने के लिए विभाग की ओर से निविदाएं मांग ली गई है। निविदाएं मिलने के बाद आगामी कार्रवाई करते हुए इनका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। निविदाएं 17 जुलाई को प्रकाशित होगी। 20 से 23 जुलाई तक निविदाओं की बिक्री की जाएगी। 24 जुलाई को निविदाएं प्राप्त कर इसी दिन खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed