{"_id":"63a20b24ff15180f5272eca4","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2494974177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रासायनिक पदार्थ से झुलसा कर मासूम की हत्या, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रासायनिक पदार्थ से झुलसा कर मासूम की हत्या, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
केमिकल से झुलसा कर मासूम की हत्या, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में बीते दिनों तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर देहात कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्चे की केमिकल से झुलसा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
गांव मिर्जापुर निवासी महिला चंचल ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर कर बताया था कि उसकी तीन वर्षीय पुत्र ध्रुव उर्फ विराट पर 17 अक्तूबर को पड़ोस में रहने वाली महिला सोनी, उसके पति गिरीश और पुत्र ने किसी तरह का केमिकल डालकर झुलसा दिया था, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि मामले में थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। वहीं, अब न्यायालय के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि 17 अक्तूबर को मृतक बच्चा पड़ोस में रहने वाले बच्चे के साथ खेल रहा था। उसी दौरान वह ज्वलनशील पदार्थ की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच फैसला भी करा दिया लेकिन, अब पीड़ित पक्ष ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी