फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

Bulandshahar News: तबादला होने पर इंस्पेक्टर ने किया रोड शो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
तबादला होने पर इंस्पेक्टर ने किया रोड शो
विज्ञापन

बुलंदशहर। औरंगाबाद थाने से सिकंदराबाद स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर को विदाई दी गई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने रोड शो भी निकाला। इस दौरान कार के सनरूफ में खड़े होकर राजपाल सिंह ने लोगों का अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार देर रात 11 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया था। इस सूची में औरंगाबाद में तैनात रहे इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का भी नाम था। उन्हें सिकंदराबाद का थाना प्रभारी बनाया गया है। राजपाल सिंह तोमर करीब चार माह तीन दिन तक औरंगाबाद थाने पर तैनात रहे। बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद जाने से पहले उनका विदाई समारोह हुआ। इसके बाद रोड शो निकाला गया। इस दौरान वह मालाएं पहने एसयूवी के सनरूफ से बाहर खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इंस्पेक्टर के इस रोड शो का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह चलती कार से सड़क में चल रहे लोगों से हाथ मिलाते और पुष्प लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देशभक्ति के गाने भी बजते हुए सुनाई दे रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने संबंधित इंस्पेक्टर को फटकार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed