फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

खरना के बाद शुरू हुआ निर्जला व्रत, तैयारी पूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
खरना के बाद शुरू हुआ निर्जला व्रत, तैयारी पूरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भगवान सूर्य की पूजा के महापर्व छठ के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छठ घाट पर पूजन स्थल की साफ-सफाई कर छठ माता की बेदी का रंग-रोगन किया जा चुका है। छठ की खरीदारी करने के लिए भी बाजारों में व्रती महिलाएं परिजनों के संग पहुंची। इस पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
शनिवार शाम को खरना किया गया। पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम को पूजा कर खीर, रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद यह प्रसाद सभी को बांटा गया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हुआ। नगर से लेकर जिले के खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर आदि स्थानों पर पूजा की जाती है। वलीपुरा नहर में पानी आ गया है और घाट की साफ-सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं। रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा होगा। छठ महापर्व की शुरूआत शुक्रवार नहाय-खाय के साथ हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने खरना किया। इस दौरान गन्ने के रस व गुड़ की खीर तैयार की गई। खीर का प्रसाद बांटा गया और इसे व्रत रखने वाली महिलाओं ने भी ग्रहण किया। वहीं वलीपुरा नहर पर बेदी स्थापित की गई। पूजन और स्नान का आयोजन वलीपुरा स्थित गंग नहर पर होगा। छठ पूजा कमेटी के अध्यक्ष कुशेश्वर यादव ने बताया कि महापर्व को लेकर पूर्वांचल के लोगों में उत्साह है। सभी ने पूजन के लिए तैयारी के साथ सामान की भी खरीदारी कर ली है। व्रत रखने वाली महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम चार बजे वलीपुरा गंग नहर में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन करेंगी। पूजा में शामिल होने वाले नारियल, फल, और गन्ना आदि की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि खरना का मतलब शुद्धिकरण भी होता है। इस दिन छठ पूजा का विशेष प्रसाद बनाने की परंपरा है। खरना के दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रत की शुरुआत होती है। खरना के दिन से छठ पूजा समाप्त होने तक व्रत करने वाले लोग चादर बिछाकर सोते हैं। छठ पर्व बहुत कठिन माना जाता है और इसे बहुत सावधानी से किया जाता है। माना जाता है कि जो भी व्रती छठ के नियमों का पालन करती हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्रती छठ पूजा के पूर्ण होने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने की घाट पर व्यवस्थाएं
जिला प्रशासन की ओर से वलीपुरा नहर घाट पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा दिया है। डीएम और एसएसपी के निरीक्षण के बाद शनिवार पूरा दिन साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की गई। घाट पर लाइट आदि भी लगाई जा रही है। जरूरी व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए नगर पालिका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर घाट पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इसके लिए एसएसपी की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि घाट पर किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर व्रत खोलने के बाद मिलेगा चाय व नाश्ता
छठ पूजा कमेटी के महामंत्री अरुण कुमार चौबे, संयुक्त सचिव गोविंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष एस कांत श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पर्व के समापन के दौरान घाट पर एक हजार व्रती महिलाओं और अन्य लोगों के लिए चाय व नाश्ता मिलेगा। इसका प्रबंध सीमा सिंह की ओर से किया जाएगा। यह जिले में पूर्व में तैनात रह चुके सीएसएफओ कुंवर मनोज कुमार सिंह की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed