फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

मंदिर की मंदिर की जमीन कब्जाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
मंदिर की जमीन कब्जाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। भगवान राम के मंदिर को तोड़कर जमीन पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ शुक्रवार को लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों द्वारा धमकी दी गई। नरौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामघाट के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को ग्राम पंचायत रामघाट के प्रधान पति लक्ष्मन शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान लक्ष्मन सिंह ने बताया कि रामघाट स्थित प्राचीन गंगा घाट पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। घाट पर स्थित करीब दो सौ साल पुराने श्री राम मंदिर को भी आरोपियों ने तोड़कर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। इससे गंगा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है और प्रसाद बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायत डीएम को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लक्ष्मन शर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र ही जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो क्षेत्र के लोग प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। मौके पर पप्पू शर्मा, महेश तिवारी, बबलू कुमार, रामबाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed