फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव भटौना नीमड़ी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर गए सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी की उसके ही तहेरे भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दोनों भाईयों के बीच पूर्व से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से आलाकत्ल बंदूक भी बरामद कर ली है। साथ ही अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव भटौना नीमड़ी निवासी सत्यपाल सिंह वायु सेना में सीनियर वारंट आफिसर के पद पर तैनात रहे। फिलहाल वह रिटायरमेंट के बाद से गांव में खेतीबाड़ी कर रहे थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह वह खेतों पर गए थे। प्याज का बीज बोने के बाद वह अपने ट्यूबवेल पर मौजूद थे। उनके परिवार के ही वीरेंद्र सिंह लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां पर पहुंच गए और कुछ देर विवाद होने के बाद आरोपी ने सत्यपाल को गोली मार दी। जिससे सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुमन ने आरोपी वीरेंद्र सिंह को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर में हत्या का कारण परिवार का आपसी विवाद बताया जाता है। मृतक की पत्नी सुमन का आरोप है कि दीपावली वाले दिन भी आरोपी और उसके पुत्र ने गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी थी। घटना की सूचना पर एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, सीओ सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ भी की। आरोपी मृतक का तहेरा भाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से आलाकत्ल लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों की जमीन की कूड़ेबंदी हो चुकी है, लेकिन मेढ़बंदी बाकी होनी थी। जिसके कारण दोनों में आपसी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर उसके पास से आलाकत्ल बंदूक बरामद कर ली गई है। पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed