फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

युवती ने पिता पर बहनों से छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
युवती ने पिता पर बहनों से छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर अपने पिता पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस उसकी शिकायत नहीं सुन नही है। विरोध करने पर पिता उसे और अन्य बहनों को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने, बेचने और जान से मारने की धमकी देता है। मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद एसएसपी के आदेश पर स्याना पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्याना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर बताया है कि पिता शराब पीकर बदतमीजी करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। उसके और अन्य बहनों के साथ छेड़छाड़ करता है। कमरे में बंद कर कई बार उससे अभद्रता कर चुका है। बहनों के विरोध करने पर पिता उनको तमंचा दिखाकर बेचने, दुष्कर्म करने और जान से मार देने की धमकी देता है। मुख्यमंत्री को ट्वीट होने के बाद जिला पुलिस भी हरकत में आ गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित युवती को बुलाकर उसकी व्यथा सुनी और मामले में स्याना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed