{"_id":"625d9c9c5ff86b2d1d5fe10a","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd23709718","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले 25 हजार का इनामी फिर मुठभेड़ में उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले 25 हजार का इनामी फिर मुठभेड़ में उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले 25 हजार का इनामी फिर मुठभेड़ में उसका साथी गिरफ्तार
ऊंचागांव। थाना नरसेना पुलिस ने रविवार देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश सुलेमान को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि उसके दो साथी रात में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिस पर पुलिस ने उसके साथियों की घेराबंदी की तो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश लियाकत को पुलिस ने घायलावस्था में पकड़ा है। जबकि, उसका बाइक सवार साथी भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात नरसेना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात करीब नौ बजे थाना पुलिस ने एक बदमाश को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया। जिसकी शिनाख्त 25 हजार के इनामी सुलेमान निवासीा मोहल्ला शेरपुर थाना बहादुरगढ़ हापुड़ के रूप में हुई। जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके दो साथी रात में चंदियाना पुल पर आने वाले हैं। वह भी उनसे मुलाकात करने के लिए जा रहा था। जहां से वह तीनों किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जाते। आरोपी की सूचना पर पुलिस टीम ने चंदियाना पुलिस के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने इस दौरान एक बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किय। लेकिन, दोनों आरोपी पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर पीछे बैठे आरोपी ने फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। जिसकी शिनाख्त लियाकत निवासी मोहल्ला नयाबास कस्बा व थाना स्याना बुलंदशहर के रूप में हुई। उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके द्वारा पूर्व में बुलंदशहर एवं आसपास के क्षेत्रों में लूट, चोरी जैसी कई घटनाएं कर चुके हैं। आरोपी सुलेमान पर विभिन्न थानों में 20 और लियाकत पर 13 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल, घटनाओं में प्रयुक्त कार, चोरी का एक 50 किलोग्राम का बाट और एक बाइक बरामद की है। देर शाम दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।