फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे 2838 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar
ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे 2838 मरीज
विज्ञापन

शिकारपुर/खुर्जा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिले के पहासू, शिकारपुर और मुनि स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाकर मरीजों की जांच व परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य मेले में 2838 मरीजों द्वारा लाभ लिया गया।
शिकारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा द्वारा फीता काटकर किया। स्वास्थ्य मेले में एलोपैथिक में आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा 1455 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। इस दौरान 11 मरीजों का ईसीजी, 54 मरीजों का एक्सरे, 394 मरीजों की ब्लड जांच और आठ मरीजों को सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई। साथ ही 12 मरीजों की मलेरिया और नौ मरीजों का क्षय रोग जांच के लिए सैंपल लिया गया। मेले में कृषि, बाल विकास, शिक्षा, विकास समेत कई विभागों की स्टॉल भी लगाए गए। जिनके द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन फुलवती राणा एसडीएम आशीष कुमार सिंह, एसीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ. शशि शेखर, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. रोहित, रानी तबस्सुम, रमेश गोदियाल, चंदगीराम, महेश भाटी, सीडीपीओ शिवानी वर्मा, प्रदीप शर्मा और यशो शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, मेले में शामिल हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्मी से बचाव हेतु उचित प्रबंधन न किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

पहासू में 936 मरीजों ने कराया इलाज
पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेले में 936 मरीजों द्वारा इलाज कराया गया। इस दौरान मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मुनेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग, एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्र, सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने किया। मेले में मरीजों की जांच के बाद दवा आदि उपलब्ध कराई गई। वहीं, मेले का शिकारपुर एसडीएम आशीष कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। मेले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारें में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, कान, नाक एवं गले की जांच हुई। साथ ही आंख, दांत, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एचआईवी के नियंत्रण परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया की जांच कर दवाई उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि में पहुंचे सबसे कम 447 मरीज
मुनि स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेले में सबसे कम मरीज पहुंचे। इस दौरान मात्र 447 मरीजों ने मेले की सुविधा का लाभ उठाया। वहीं, मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक हरपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश, नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में सभी प्रकार की जांच की गई। ग्रामीणों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही कुत्ते व बंदर काटे के इंजेक्शन भी लगाए गए। इसके अलावा गर्भवती व शिशुओं की जांच व टीकाकरण भी किया गया।

कोट
आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का शिकारपुर, पहासू और मुनि में आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वाधिक मरीज शिकारपुर में तो सबसे कम मुनि में पहुंचे। मेले का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। मेले का उद्देश्य सभी लोगों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार करने के लिए किया गया। मेले में अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed