{"_id":"625870addf6c24368e73d31a","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd236902519","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा युवक ने धोखाधड़ी कर युवती से की दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा युवक ने धोखाधड़ी कर युवती से की दूसरी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा युवक ने धोखाधड़ी कर युवती से की दूसरी शादी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को मेरठ निवासी आरोपी युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। शादी के बाद पीड़ित युवती को जानकारी हुई कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और एक पुत्री का पिता है। युवती के विरोध पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसकी नकदी व जेवरात भी छीन लिए। आरोपी ने भविष्य में उसे हत्या की धमकी दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के गांव पांची निवासी युवक सोनू की बुलंदशहर कोतवाली देहात के भूड़ अवंतीनगर इलाके में ननिहाल है। आरोपी का अपनी ननिहाल में आना जाना था। युवती के खेत आरोपी के ननिहाल के पास ही हैं। कुछ समय पूर्व आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। साथ ही आरोपी ने सात सितंबर 2021 को युवती के साथ प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद से आरोपी उसे परेशान करने लगा। उसी दौरान युवती को जानकारी मिली कि आरोपी पहले से शादीशुदा व एक बच्ची का पिता है। जब उसने इस बाबत विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी भी दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।