{"_id":"5d374aab8ebc3e6cdd4a9966","slug":"bulandashahar-news-bulandshahr-news-gbd1808890111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव: अब मान मनौव्वल का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव: अब मान मनौव्वल का दौर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव: अब मान मनौव्वल का दौर शुरू
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनावमें विजय पाने करने के लिए अब सभी छह दावेदार सदस्यों के मान मनौव्वल में जुट गए हैं। वहीं, जिन दावेदारों का सदस्य विरोध कर रहे है उनसे सदस्य बचते फिर रहे हैं।
29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना हैं। इसकेे लिए पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष आशा यादव, भाजपा नेता महेंद्र भैया, ओमवीर सिंह, धर्म सिंह पोल, और भाजपा नेता रेनू चौधरी ने नामांकन किया था। दावेदार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वे सुबह से ही सदस्यों को मनाने लिए उनके गांव व घर पर दस्तक दे रहे हैं। सदस्य नहीं मिल रहे तो उनके परिजन व रिश्तेदारों की मान मनौव्वल कर रहे हैं। भाजपा का प्रत्याशी घोषित न होने से चुनाव बेहद रोचक हो गया है। कई दावेदारों के लिए कुछ सदस्य भी खेमेबंदी करने में लगे हैं। जबकि कुछ सदस्यों ने दावेदारों से बचने के लिए मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं।
तो दो उम्मीदवारों के बीच रह जाएगा मुकाबला
जिपं की कुर्सी के लिए जारी संग्राम में अभी काफी कुछ रोचक होने वाला है। सूत्रों के अनुसार जिस तरह की खेमेबंदी हो रही है उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में मुख्य रूप से मुकाबला दो दावेदारों के बीच ही होगा। बता दें कि 22 तारीख को हुए नामांकन में छह दावेदारों ने जिपं के अखाड़े में ताल ठोंकी है।