{"_id":"57c1d1ee4f1c1baf1cd4f951","slug":"bugrasi-walk-crooked-road-difficult","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुगरासी-स्याना रोड पर चलन भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुगरासी-स्याना रोड पर चलन भी मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल बुगरासी-स्याना रोड से क्षेत्रवासी परेशान हैं। रास्ते में पड़े पत्थर और धूल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। कई बार दोपहिया गिरकर घायल हो चुके हैं। है। बुगरासी-स्याना मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। इस मार्ग का निर्माण पीडब्लूडी कर रहा था लेकिन एक माह से काम पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
बुगरासी-स्याना-बीबीनगर रोड के निर्माण को लगभग एक वर्ष बीत चुका है लेकिन विभाग ने केवल स्याना से बीबीनगर रोड ही तैयार किया है। विभागीय अधिकारी जून माह तक पूरी रोड बनने का दावा कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों ने बुगरासी-स्यना मार्ग को बनाने के लिए बीच-बीच में पत्थर आदि भी डाल दिया था लेकिन अब पिछले एक माह से काम पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
रास्ते में पड़े पत्थर और धूल के चलते राहगीरों को भारी दिक्कत हो रही है। जब भी कोई बड़ा वाहन निकलता है तो धूल के चलते दुपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कत होती है। भूषण त्यागी, सुभाष कुमार, कपिल कुमार, पप्पू सिंह आदि क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभागीय लेटलतीफी के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बादवजूद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बरसात से पूर्व काफी दिनों तक बीच-बीच में काम बंद रहा था जिससे सड़क निर्माण का कार्य लेट हुआ है।
बोले अधिकारी
बरसात के चलते काम रूका पड़ा है। बरसात खत्म होते ही काम तेजी से शुरू किया जाएगा। जल्द ही सड़क बना दी जाएगी। - अनिल गुप्ता, एक्सईएन, पीडब्लूडी बुलंदशहर