{"_id":"5898bcf94f1c1b8752378b3b","slug":"bsp-candidate-in-the-election-including-the-two-on-charges-of-taking-rs-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में रुपये लेने के आरोप में बसपा प्रत्याशी समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में रुपये लेने के आरोप में बसपा प्रत्याशी समेत दो पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव एत्मादसराय में प्रचार के दौरान सदर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी की कार से बरामद हुए 2.22 लाख रुपये के मामले में पुलिस ने हाजी अलीम खान और उनके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार देर रात काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हाजी अलीम से रुपये जब्त किए।
बता दें कि सदर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर हाजी अलीम खान चुनाव लड़ रहे हैं। रविवार शाम वह अपने समर्थकों और अपने भाई हाजी यूनुस के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि हाजी अलीम खान की कार में मोटी रकम रखी है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक गाड़ी में रखे प्लास्टिक के डिब्बे से करीब 2.22 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन
रुपये निकलते ही बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ सिटी प्रीति सिंह कई थानों की पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की कंपनियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि बसपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई। बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम ने पुलिस को बताया था कि यह रकम उन्हें लोगों ने चंदे के रूप में दी है।
विज्ञापन
काफी देर तक पुलिस के मांगने पर हाजी अलीम ने रुपये नहीं दिए। देर रात काफी मशक्कत के बाद हाजी अलीम ने 2.22 लाख रुपये पुलिस को सौंप दिए। देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि एसआई अनिरुद्ध कुमार की तहरीर पर बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम और उनके भाई हाजी यूनुस के खिलाफ आईपीसी की धारा 171एफ के तहत एनसीआर दर्ज कर ली है।