{"_id":"66fc3e78d52ee82e070e08d0","slug":"brother-in-law-committed-suicide-by-drinking-poison-out-of-love-for-sister-in-law-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122890-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भाभी के प्यार में देवर ने जहर पीकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भाभी के प्यार में देवर ने जहर पीकर की खुदकुशी
विज्ञापन
ऊंचागांव। बड़े भाई की पत्नी से प्यार और करीब 12 दिन पहले उसे लेकर फरार होने वाले युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों को जब परिजन पकड़कर घर लाए तो महिला के पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बचा लिया था।
थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन करीब तीन माह पहले उसकी पत्नी और छोटे भाई के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया, लेकिन सिर पर प्यार का भूत ऐसा चढ़ा कि करीब 12 दिन पहले युवक अपनी भाभी को लेकर फरार हो गया।
परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन कई दिन बाद शनिवार को वह परिजनों को मिल गए। परिजन उन्हें लेकर घर आ गए। बताया जा रहा है कि घर आने के बाद दोनों भाइयों में कहासुनी हुई थी, इस पर भी आरोपी अपनी भाभी के साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा। इससे खफा होकर आरोपी के बड़े भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और फंदे से उतार लिया। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दोनों में फिर से कहासुनी हुई।
विज्ञापन
इस पर भाभी को भगाकर ले जाने वाले देवर ने जहर पी लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अमरगढ़ एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते मुख्यालय रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत से गांव में सन्नाटा, लोगों ने साधी चुप्पी : मेरठ मेडिकल कालेज में जहर पीने से युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन गांव निवासी लोगों ने मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।