Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brother and sister were promoting prostitution in Yamunapuram Colony

Bulandshahar News: यमुनापुरम कालोनी में भाई-बहन करा रहे थे वेश्यावृत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister were promoting prostitution in Yamunapuram Colony
एसएसपी कार्यालय।
बुलंदशहर। पुलिस ने शहर की पॉश कालोनी यमुनापुरम में चल रही वेश्यावृत्ति का बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ किया है। एक स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित मकान में बहन-भाई यह धंधा करा रहे थे। पुलिस के मुताबिक उन्हें माता-पिता की भी सह मिली हुई थी।
विज्ञापन




सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर स्कूल के पास स्थित मकान पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो युवती पुलिस को देखकर घबरा गई। मकान में मौजूद एक युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवती ने अपना नाम काजल और युवक का नाम तनुज बताया। दोनों सगे बहन-भाई हैं। नासिरपुर भैंसरौली के रहने वाले हैं। काजल ने पुलिस को बताया कि काफी समय से यमुनापुरम में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

भाई-बहन के अलावा मकान से गाजियाबाद की एक महिला और बुलंदशहर का एक युवक भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। महिला के पास से 600 रुपये और युवक के पास से 500 रुपये बरामद हुए हैं। काजल के पास से दो हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, अनुज के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसके अलावा मौके से कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने कोतवाली देहात में चारों आरोपियों और मकान मालिक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3 (वेश्यालय रखना या परिसर को एक के रूप में उपयोग करने की अनुमति देना), धारा 4 (वेश्यावृत्ति की कमाई पर जीवन जीना), धारा 5 (वेश्यावृत्ति के लिए व्यक्तियों को प्राप्त करना, उत्प्रेरित करना या ले जाना), धारा 7 (सार्वजनिक स्थानों पर या उसके आसपास वेश्यावृत्ति को दंडित करना) और धारा 8 (किसी को वेश्यावृत्ति के लिए लुभाने पर) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।



व्हाट्सएप चैट के माध्यम से बुलाते थे ग्राहक

सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि भाई-बहन के साथ उनके माता-पिता भी उक्त मकान में किराये पर रहते हैं। आरोपी व्हाट्सएप चैट के माध्यम से ग्राहकों को बुलाते थे। इसके बाद युवतियों और महिलाओं से भी व्हाट्सएप पर चैट करते हुए कीमत तय करते थे। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट के प्रिंटआउट भी निकलवाए हैं।




आसपास के लोगों ने मकान मालिक से की थी शिकायत

यमुनापुरम कालोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि इस मकान पर आए किरायेदार कुछ समय तक तो ठीक रहे, इसके बाद अचानक से उनके यहां युवक, महिलाओं और युवतियों का आना-जाना बढ़ गया। पड़ोस में रहने वाले लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मकान मालिक से शिकायत दर्ज कराई लेकिन उन्होंने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed