फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brahmin face from the district included; an attempt to balance caste equations.

Bulandshahar News: जिले से शामिल किया ब्राह्मण चेहरा, जातीय समीकरण साधने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Brahmin face from the district included; an attempt to balance caste equations.
भाजपा प्रदेश संगठन में बुलंदशहर के अंकुर शर्मा बने प्रदेश मंत्री। स्रोत: स्वयं
बुलंदशहर। भाजपा ने जिले में जातीय समीकरण साधने के लिए प्रदेश टीम में ब्राह्मण चेहरे को शामिल किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले युवा नेता अंकुर शर्मा को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

इससे पहले डॉ. चंद्रमोहन और अमित वाल्मीकि भाजपा की प्रदेश टीम में रह चुके हैं। हालांकि प्रदेश कार्यकारिणी में जिले का प्रतिनिधित्व घटा है। पहले दो नेताओं को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

अंकुर शर्मा की नियुक्ति को जिले में जातीय समीकरणों को साधने के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह एससी वर्ग से आते हैं। भाजपा ने हाल ही में जिलाध्यक्ष के पद पर विकास चौहान को नियुक्त करके ठाकुर समाज को प्रतिनिधित्व दिया था। अब प्रदेश टीम में जिले से युवा ब्राह्मण चेहरा शामिल करके सर्व समावेशी होने का संदेश देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के कुछ पदाधिकारियों का मानना है कि अंकुर युवा चेहरा हैं, इससे पार्टी यह भी संदेश देने की कोशिश कर रही है कि संगठन और सरकार में युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर का कहना है कि अंकुर की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। यह खुशी की बात है कि पार्टी ने युवा चेहरे को मौका दिया है।
अंकुर शर्मा का परिवार लंबे समय से जनसंघ-भाजपा से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय पंडित भगवती प्रसाद शर्मा जहांगीराबाद क्षेत्र में पहले जनसंघ और बाद में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे। अंकुर शर्मा वर्ष 1995 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई।

वर्ष 2014 से 2019 तक वह भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के मीडिया इंचार्ज के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अंकुर शर्मा का पैतृक संबंध जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा से है। उनके प्रदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद गांव सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed