फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BPEd list released, chance to take admission till November 9

Bulandshahar News: बीपीएड की सूची जारी, नौ नवंबर तक प्रवेश का मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
BPEd list released, chance to take admission till November 9
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीपीएड प्रथम वर्ष में चालू सत्र में प्रवेश के लिए वरीयता और प्रतीक्षा सूची जारी कर कर दी है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने के लिए नौ नवंबर तक का मौका मिलेगा। प्रतीक्षा सूची वाले छात्र-छात्राओं को 10 से 17 नवंबर तक मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि अब वस्तुनिष्ठ परीक्षा व निर्धारित अंकों के आधार पर तैयार सूची संबंधित कॉलेजों में लागू होगी। वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी नौ नवंबर तक आवेदन प्रति, मूल दस्तावेज व निर्धारित शुल्क जमा करके प्रवेश ले सकते हैं। प्रतीक्षा सूची वाले छात्र-छात्राएं 10 से 17 नवंबर तक रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन

आंतरिक अंक 19 तक अपलोड करने के निर्देश
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि दिसंबर-2025 विषम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों के आंतरिक परीक्षा अंक 19 नवंबर तक पोर्टल https://eesuniversityweb.in/ पर अपलोड करने होंगे। अंक अपलोड न होने पर विद्यार्थियों के सैद्धांतिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होंगे। चेतावनी दी है कि यदि यह कार्य निर्धारित तिथि तक पूरा नहीं होता है तो इसके लिए कॉलेज स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक परीक्षाओं की तिथि जारी
बुलंदशहर। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि बीए व बीकाॅम की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष व एमए की प्रथम और द्वितीय वर्ष की आंतरिक परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि इन सभी कक्षाओं की आंतरिक परीक्षाएं चार नवंबर से प्रारंभ हो रही हैं। इस परीक्षा में छात्राएं सुबह नौ बजे यूनिफाॅर्म में महाविद्यालय में उपस्थित हों। अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं की पुनः परीक्षा आयोजित नहीं कराई जाएगी। किसी भी तरह की जानकारी संबंधित कक्षाओं की छात्रा कॉलेज से प्राप्त कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed