फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Boycott of online attendance begins in basic schools

Bulandshahar News: बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Boycott of online attendance begins in basic schools
बुलंदशहर/गुलावठी। बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की टैबलेट से ऑनलाइन उपस्थित का बहिष्कार शुरू हो गया। सोमवार से स्कूलों में इसके विरोध में शिक्षक काली पट्टी बांधकर पहुंचे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की मांग है कि पहले शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए, इसके बाद वह ऑनलाइन उपस्थिति लगाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शासन ने शिक्षक और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के लिए टैबलेट दिए हैं। आठ जुलाई से शिक्षकों की उपस्थिति को ऑनलाइन लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन शिक्षक पूरी तरह से इसके विरोध में आ गए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के पदाधिकारियों सोमवार से इसका विरोध करना शुरू कर दिया। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि शासन ने ऑनलाइन उपस्थिति का तुगलकी फरमान दिया है। शिक्षक मांगों के लिए लगातार ज्ञापन दे रहे हैं। लेकिन सरकार मांगों को न मानकर नए-नए आदेश ला रही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिलामंत्री अरुण राठी व कोषाध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक काली पट्टी बांधकर स्कूलों में कार्य करेंगे। इसके अलावा धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर गुलावठी क्षेत्र के कई शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया है। अखिल भारतीय एससीएसटी शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष एवं गांव हुसैनपुर स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार महरौलिया ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया तथा ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने बैठक कर बनाई आगे की रणनीति
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में बैठक कर आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के विरोध आगे की रणनीति तय की है। संघ के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थित शिक्षकों पर जबरन थोपी गई है सरकार मांगों को पूरा करने में रूचि नहीं ले रही है। पुरानी पेंशन, शिक्षकों के अवकाश, अंतरजनपदीय स्थानांतरण, वेतन संबंधित समस्याएं सहित अन्य मांग है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मंत्री बाबू सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, अमरीश, वीरेंद्र, विल्सन रानी, प्रीति मलिक, राजकुमार चौधरी, सीपी चौधरी, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।



ऑनलाइन उपस्थिति को बताया सही
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में जहां शिक्षक लामबंद हैं तो कुछ शिक्षक इसके पक्ष में और इसे सही बता रहे हैं। शिक्षक नेता वेद प्रकाश गौतम ने कहा कि वह ऑनलाइन उपस्थिति में पक्ष में हैं और उन्होंने अपने विद्यालय में टैबलेट से बच्चों व शिक्षकों की उपस्थित लगवानी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ विसंगतियां हैं तो इन्हें दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed