फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Boxing and swimming trials for the state-level competition today.

Bulandshahar News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बॉक्सिंग व तैराकी का ट्रायल आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेशीय सीनियर महिला-पुरुष तैराकी व जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। सोमवार को टांडा स्टेडियम में जूनियर बालक बॉक्सिंग और यमुनापुरम स्टेडियम में सीनियर महिला-पुरुष तैराकी का जिला स्तरीय चयन ट्रायल होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने बताया कि चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी सात जुलाई को नोएडा में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके बाद 10 से 12 जुलाई तक वाराणसी स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर प्रतियोगिता होगी। बताया कि 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल में एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य जन्में बालक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed